"रंगे हाथ पकड़ना"
💬 अर्थ
अपराध करते हुए मौके पर ही पकड़ना।
✏️ वाक्यात उपयोग
पुलिस ने रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ लिया।
अपराध करते हुए मौके पर ही पकड़ना।
पुलिस ने रिश्वत लेते हुए क्लर्क को रंगे हाथ पकड़ लिया।
बुरी तरह हारना।
दुश्मन की सेना को युद्ध के मैदान में मुँह की खानी पड़ी।
बेकार बैठे रहना।
नौकरी छोड़ने के बाद वह आजकल घर पर बैठा मख्खियाँ मार रहा है।
मूर्ख को उपदेश देना व्यर्थ है।
उसे समझाना तो भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है, वह कुछ नहीं समझेगा।
डर कर दब जाना।
शेर की तरह दहाड़ने वाला वह आदमी पुलिस को देखते ही भीगी बिल्ली बन गया।
किसी संकट से बहुत करीब से बच निकलना।
सड़क दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गया।
अत्यंत सरल कार्य।
गणित के कठिन सवाल हल करना मेरे लिए बाएँ हाथ का खेल है।
ढोंगी या कपटी होना।
वह ऊपर से तो बहुत सीधा दिखता है पर असल में बगुला भगत है।
मूर्ख व्यक्ति गुणों की कद्र नहीं कर सकता।
उस अनपढ़ को शास्त्रीय संगीत सुनाना बेकार है, सच है कि बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।
अत्यधिक प्रसन्न होना।
परीक्षा में प्रथम आने की खबर सुनकर वह फूला न समाया।
शाबाशी देना या प्रोत्साहित करना।
मैच जीतने पर कोच ने सभी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।
कठिन संघर्ष करना।
इस मुकाम तक पहुँचने के लिए मुझे बहुत पापड़ बेलने पड़े हैं।