🗣️ मुहावरे / लोकोक्तियाँ (Muhaware)

मराठी (Marathi) हिंदी (Hindi) English

"आँखों का तारा"

💬 अर्थ

अत्यधिक प्रिय होना

✏️ वाक्यात उपयोग

छोटा बच्चा अपने दादा-दादी की आँखों का तारा होता है।

"दाँतों तले उँगली दबाना"

💬 अर्थ

बहुत हैरान होना

✏️ वाक्यात उपयोग

सर्कस के खतरनाक करतब देखकर दर्शकों ने दाँतों तले उँगली दबा ली।

"लोहा लेना"

💬 अर्थ

कड़ा मुकाबला करना

✏️ वाक्यात उपयोग

भारतीय सैनिकों ने सीमा पर दुश्मनों से डटकर लोहा लिया।

"हवा से बातें करना"

💬 अर्थ

बहुत तेज़ दौड़ना

✏️ वाक्यात उपयोग

महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक युद्ध के मैदान में हवा से बातें करता था।

"रोंगटे खड़े होना"

💬 अर्थ

भय, आश्चर्य या रोमांच के कारण शरीर के बाल खड़े हो जाना।

✏️ वाक्यात उपयोग

रात के सन्नाटे में अचानक भयानक चीख सुनकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

"मुँह छिपाना"

💬 अर्थ

लज्जा या शर्म के कारण किसी के सामने न आना।

✏️ वाक्यात उपयोग

चोरी पकड़े जाने के बाद वह पूरे मोहल्ले से मुँह छिपाता फिर रहा है।

"बीड़ा उठाना"

💬 अर्थ

किसी कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लेना।

✏️ वाक्यात उपयोग

समाज से भ्रष्टाचार मिटाने का बीड़ा अब युवाओं को ही उठाना होगा।

"बात का धनी"

💬 अर्थ

अपने वादे का पक्का व्यक्ति जो अपनी कही बात को निभाए।

✏️ वाक्यात उपयोग

मेरे दादाजी अपनी बात के धनी थे, उन्होंने जो कह दिया वह पूरा करके ही रहते थे।

"बट्टा लगाना"

💬 अर्थ

किसी के मान-सम्मान या प्रतिष्ठा को हानि पहुँचाना।

✏️ वाक्यात उपयोग

अपने गलत कार्यों से उसने खानदान के नाम पर बट्टा लगा दिया।

"बंदर की बला तबेले के सिर"

💬 अर्थ

किसी एक का दोष या मुसीबत दूसरे के मत्थे मढ़ देना।

✏️ वाक्यात उपयोग

गलती क्लर्क ने की और सजा मैनेजर को मिल गई, यह तो वही हुआ कि बंदर की बला तबेले के सिर।

"पानी पीकर कोसना"

💬 अर्थ

हर घड़ी या हर समय किसी का बुरा चाहते रहना।

✏️ वाक्यात उपयोग

वह अपने पड़ोसी की तरक्की देखकर उसे पानी पी-पीकर कोसता है।

"पहाड़ टूटना"

💬 अर्थ

किसी व्यक्ति पर अचानक बहुत बड़ी विपत्ति आ जाना।

✏️ वाक्यात उपयोग

पिता की असामयिक मृत्यु के बाद बेचारे सोहन पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।