"दो कौड़ी का आदमी"
💬 अर्थ
तुच्छ या अविश्वसनीय व्यक्ति
✏️ वाक्यात उपयोग
उसकी बातों पर यकीन मत करो, वह दो कौड़ी का आदमी है।
तुच्छ या अविश्वसनीय व्यक्ति
उसकी बातों पर यकीन मत करो, वह दो कौड़ी का आदमी है।
बहुत खोजने पर भी न मिलना
आज के ज़माने में ईमानदार आदमी दिया लेकर ढूँढने से भी नहीं मिलता।
बहुत मेहनत करना
परीक्षा में प्रथम आने के लिए उसने दिन-रात एक कर दिया।
अनावश्यक हस्तक्षेप करना
जब दो लोग बात कर रहे हों, तो बीच में दाल-भात में मूसलचंद मत बनो।
बहुत क्रोधित होना
अपमान की बात सुनकर वह दाँत पीसने लगा।
मर जाना
अस्पताल पहुँचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया।
बहुत भीड़ होना
कुंभ के मेले में तो तिल धरने की भी जगह नहीं थी।
हड़प लेना
बेईमान मैनेजर कंपनी के सारे पैसे डकार गया।
सहसा रुक जाना
अँधेरे में साए को देखकर वह ठिठक गया।
साफ मना कर देना
मैंने उससे मदद माँगी तो उसने टका सा जवाब दे दिया।
लज्जित होना
जब उसकी पोल खुली तो वह सबके सामने झेंप गया।
वश में होना
बीमारी के आगे किसी का ज़ोर नहीं चलता।